
पहलवान सागर हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने 8 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए, सुशील के बारे में भी पूछे सवाल
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर हत्याकांड मामले में आठ चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। 23 वर्षीय पहलवान सागर की हत्या में कथित मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील...
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर हत्याकांड मामले में आठ चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। 23 वर्षीय पहलवान सागर की हत्या में कथित मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के घटना में शामिल होने के संबंध में भी उनसे पूछताछ की गई।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मामले के सिलसिले में सुशील कुमार के चार साथियों को दिल्ली के कंझावला इलाके से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपी सुशील कुमार के सहयोगी पाए गए।
पुलिस ने कहा कि ये चारों काला असौदा और नीरज बवाना गैंग के गुर्गे थे और इन्होंने भी सागर की हत्या की पूरी साजिश और घटनाओं का खुलासा किया। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट लंबित थे।
बीते 4 मई को पहलवानों के बीच विवाद की एक घटना सामने आई जिसमें कुछ पहलवान घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनमें से एक सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
कई दिनों तक फरार रहने के बाद सुशील कुमार को रविवार को दिल्ली के मुंडका इलाके से उसके साथी अजय बक्करवाला के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो उसके साथ दोपहिया वाहन पर सवार था।

लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ें



