दिल्ली: बच्चा नहीं होने की वजह से महिला ने की खुदकुशी
दिल्ली के गोविंद पुरी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि, बच्चा नहीं होने के चलते वह अपनी जान दे रही है। वहीं परिजनों ने...
दिल्ली के गोविंद पुरी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि, बच्चा नहीं होने के चलते वह अपनी जान दे रही है। वहीं परिजनों ने तहसीलदार को दिए बयान में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस बाबत मामला दर्ज कर गोविंद पुरी पुलिस छानबीन कर रही है।
दिल्ली: केजरीवाल अचानक पहुंचे जीटीबी हॉस्पिटल, मरीजों से की मुलाकात
पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तुगलकाबाद गांव के जाटव मोहल्ले में एक महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को 28 वर्षीय रजनी का शव मिला। महिला के पति संदीप ने पुलिस को बताया कि, रजनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उसने चुन्नी खोलकर शव को नीचे उतार लिया था। शादी के 7 साल पूरे नहीं होने के चलते मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि बच्चा नहीं होने के चलते वह नाखुश है। इस वजह से वह अपनी जान दे रही है।
रजनी के पिता बालूराम ने तहसीलदार को दिए बयान में बताया कि, उनकी बेटी का विवाह 2012 में संदीप से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। उनके बयान पर गोविंद पुरी पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आसपास से पूछताछ करने पर अभी तक रजनी को ससुराल में प्रताड़ित करने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
दिल्ली: चालान काटने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से की मारपीट, नशे में कर रहे थे रैश ड्राइविंग