ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRछत्तीसगढ़ में महिलाएं चला रहीं अनोखा बैंक, यहां पैसे नहीं मिलते हैं बर्तन, आमदनी भी जबर्दस्त

छत्तीसगढ़ में महिलाएं चला रहीं अनोखा बैंक, यहां पैसे नहीं मिलते हैं बर्तन, आमदनी भी जबर्दस्त

बैंक शब्द का नाम लेते ही रुपये पैसे की लेनदेन वाले बैंक याद आ जाते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाएं अनोखा बर्तन बैंक चला रही हैं। इन बैंकों में रुपये नहीं बर्तन मिलते हैं। इनसे आमदनी भी अच्छी है।

छत्तीसगढ़ में महिलाएं चला रहीं अनोखा बैंक, यहां पैसे नहीं मिलते हैं बर्तन, आमदनी भी जबर्दस्त
Krishna Singhलाइव हिंदुस्तान,अंबिकापुरSat, 23 Sep 2023 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बैंक शब्द का नाम लेते ही रुपये पैसे की लेनदेन वाले बैंक या ब्लड बैंक याद आ जाते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाएं एक अनोखा बैंक चला रही हैं जहां रुपए पैसे या ब्लड नहीं बल्कि बर्तन मिलते हैं। देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगभग 1560 ऐसे बर्तन बैंक चल रहे हैं। इन बैंकों से आम लोग विभिन्न आयोजनों, समारोह और पार्टी के लिए बर्तन किराए पर लेते हैं। शहरों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बाद इन बैंकों को आम नागरिकों को प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल आईटम जैसे- थाली, प्लेट, कटोरी, गिलास एवं चम्मच आदि के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। 

कैसे चलते हैं ये बैंक?
इतना ही नहीं बर्तन बैंकों से शहरी गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इन बैंकों को महिलाओं के लिए अतिरिक्त आमदनी के स्रोत विकसित करने के लिए भी एक अनूठा प्रयोग माना जा रहा है। अधिकतर बर्तन बैंक स्वयं सहायता समूह में महिलाओं द्वारा या फिर जन भागीदारी द्वारा चलाये जाते हैं। स्थानीय प्रशासन इसे शुरू करने के लिए रकम उपलब्ध करता है। 

आमदनी भी जबर्दस्त
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक ऐसे ही बर्तन बैंक के संचालन से में 3 लाख 85 हजार रुपये की आमदनी हुई है। ललिता पांडे, दीदी बर्तन बैंक अध्यक्ष, अंबिकापुर का कहना है की भविष्य में बर्तन बैंक की क्षमता और बढ़ा कर शहर के बैंकवेट-हॉल, होटल आदि से टायअप करना चाहते हैं।

स्वच्छ पर्यावरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका
कचरा मुक्त शहर बनाने में भी बर्तन बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिकतर पार्टी या समारोह में बहुतायात उपयोग होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक यथा डिस्पोजल, थाली, कटोरी, चम्मच एवं गिलास आदि का प्रयोग होता है। इससे शहरों में कचरा फैलता है। नगर निगम रिसाली के निवासी, अंकु सिंह ने बताया की अपने पुत्री पृषा सिंह के जन्मोत्सव की पार्टी में ये कुछ नया करना चाहते थे। तो उन्होंने जीरो वेस्ट इवेन्ट करने की ठानी और दीदी बर्तन बैंक से बर्तन किराए पर लिए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें