ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : घर में आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को पुलिस ने बचाया

दिल्ली : घर में आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को पुलिस ने बचाया

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही 38 वर्षीय महिला को पुलिस ने बचा लिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया...

दिल्ली : घर में आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को पुलिस ने बचाया
नई दिल्ली | एजेंसीThu, 04 Jul 2019 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही 38 वर्षीय महिला को पुलिस ने बचा लिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार की है, जब एक महिला ने पति से झगड़े के बाद मौत को गले लगाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी और आठ साल के बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया और उससे लगे दूसरे कमरे में आत्महत्या करने चली गई। पुलिस के अनुसार, फांसी लगाए जाने की घटना के बारे में फोन पर जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की से देखा कि एक महिला पंखे से लटकी हुई है जबकि उसके बच्चे बगल के कमरे में बंद हैं।

उन्होंने नजदीक से ही वेल्डिंग वाले को बुलाया। पुलिस के तीन अधिकारियों और वेल्डिंग वाले ने पांच-छह मिनट में ही खिड़की की जाली काट दी। अधिकारी ने कहा कि वे कमरे में घुसे और पंखे पर बंधी चुन्नी को काट दिया। महिला के गले में बंधी गांठ को खोलकर उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना के समय महिला का पति गुरुग्राम में अपने काम पर था, जबकि उसका एक और बच्चा स्कूल गया हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें