ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुरुग्राम : दरोगा ने सीनियर महिला एसआई से किया दुष्कर्म, MMS भी बनाया

गुरुग्राम : दरोगा ने सीनियर महिला एसआई से किया दुष्कर्म, MMS भी बनाया

हरियाणा के नूंह में तैनात एक एएसआई पर अपनी ही सीनियर महिला एसआई के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला एसआई की शिकायत पर नूंह महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी एएसआई के खिलाफ मुकदमा...

गुरुग्राम : दरोगा ने सीनियर महिला एसआई से किया दुष्कर्म, MMS भी बनाया
नूंह | हमारे संवाददाताSat, 12 Jan 2019 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के नूंह में तैनात एक एएसआई पर अपनी ही सीनियर महिला एसआई के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला एसआई की शिकायत पर नूंह महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

आरोप है कि महिला सब इंस्पेक्टर के साथ साढ़े तीन साल तक शादी का झांसा देकर एएसआई भंवर सिंह ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जून 2015 में महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एक शिकायत एएसआई भंवर सिंह के पास आई। इस दौरान एएसआई भंवरसिंह ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। साथ ही नौकरी खत्म करने डर भी दिखाया।

दुस्साहस: दिल्ली में बेटी की कब्र पर ही पिता की हत्या, मारी छह गोलियां

इस दौरान एएसआई का घर पर आना-जाना हो गया। 29 सितंबर को एएसआई भंवरसिंह ने शादी के नाम पर गले में माला पहनाकर शारीरिक संबंध बनाए। लगातार नौकरी जाने का डर दिखाते हुए कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच दिसंबर 2015 में महिला सब इंस्पेक्टर का पलवल तबादला हो गया, लेकिन यहां भी एएसआई का आना-जाना लगा रहा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो एएसआई ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। 9 जनवरी 2019 को नूंह महिला थाना पुलिस को एएसआई भंवर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दो हजार लोगों से 3 करोड़ ठगे

पति ने तलाक दे पत्नी से नाता तोड़ा पर पीछा नहीं छोड़ा, जानें इसकी वजह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें