ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRआप विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ रेप पीड़ित महिला ने दर्ज कराए बयान

आप विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ रेप पीड़ित महिला ने दर्ज कराए बयान

दिल्ली के रिठाला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ एक 40 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मुकदमा रोहिणी के प्रशांत विहार थाने में सोमवार को दर्ज किया गया।...

आप विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ रेप पीड़ित महिला ने दर्ज कराए बयान
नई दिल्ली | कार्यालय संवाददाता Fri, 08 Mar 2019 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के रिठाला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ एक 40 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मुकदमा रोहिणी के प्रशांत विहार थाने में सोमवार को दर्ज किया गया। बुधवार को पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। मामला दो साल पुराना है।

पीड़ित महिला रिठाला इलाके में रहती है। उसका दावा है कि वह पांच साल से मोहिंदर गोयल को जानती है। शिकायत के मुताबिक, तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इस दौरान विधायक ने महिला को विधवा पेंशन सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया। वह अक्सर विधायक के साथ कई सरकारी कार्यालयों में आती जाती थी। महिला का आरोप है कि दो साल पहले मोहिंदर गोयल ने पेंशन के कागजात को मंजूरी देने के लिए प्रशांत विहार स्थित फ्लैट में बुलाया। वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने दो साल बाद 1 मार्च को दुष्कर्म की वारदात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म एवं धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामला दो साल पुराना है, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जांच को जिले की क्राइम अगेंस्ट वुमन सेल को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने विधायक पर लगाए गए आरोपों को दोहराया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पुराना है। इसलिए पुलिस जांच के दौरान महिला के बयानों की सत्यता और कॉल डिटेल्स भी जांचेगी।

''मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब दिल्ली सरकार के विधायक व मंत्री ही महिलाओं के साथ गंभीर अपराध करेगें तो दिल्ली की महिलाएं ‘आप' सरकार से सुरक्षा की आस कैसे लगाएंगी।'' - मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

पहले भी ‘आप' के मंत्री व विधायकों पर आरोप लगे

  • सितंबर, 2016 में ‘आप' के मंत्री संदीप कुमार पर महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
  • नवंबर 2016 में ‘आप' विधायक राखी बिड़ला के पिता पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगा
  • सितंबर, 2017 में ‘आप' कार्यकर्ता हरजीत पर कालकाजी की एक युवती से रेप का आरोप लगा
  • जुलाई 2016 में ‘आप' विधायक अमानतुल्लाह खान पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और उन्हें जेल जाना पड़ा था.

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें