ऑफिस के साथी ने 3 साल तक किया युवती से दुष्कर्म, 3 बार कराया गर्भपात

Praveen Sharma गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता,
share

एक युवक ने ऑफिस में साथ करने वाली युवती के याथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर उसने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर...

ऑफिस के साथी ने 3 साल तक किया युवती से दुष्कर्म, 3 बार कराया गर्भपात

एक युवक ने ऑफिस में साथ करने वाली युवती के याथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर उसने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती गुरुग्राम में किराये के मकान में रहती थी। युवती का आरोप है की भिवानी के गांव कुहाड़ का रहने वाला नरेंद्र धामी भी उसके साथ ऑफिस में नौकरी करता था।

पिता ने दो शादीशुदा बेटियों को बच्चों संग कमरे में बंद कर आग लगाई

आरोप है कि शादी का झांसा देकर नरेंद्र ने कई साल तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती तीन साल में तीन बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने हर बार उसका गर्भपात करवा दिया। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार शाम को दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।  

वकील पर दुष्कर्म का आरोप

गुरुग्राम। जयपुर निवासी 27 वर्षीय युवती ने एक वकील पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है की 18 मई को वह केस के सिलसिले में डीएलएफ-3 यू ब्लॉक स्थित वकील के पास आई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

गुरुग्राम। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित के पड़ोस का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

खेड़की दौला थानाक्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक युवक पीड़ित किशोरी को बहला-फुसलाकर 20 मई को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया था। इसके बाद पीड़िता खुद ही आरोपी के चंगुल से छूटकर घर आ गई। शुक्रवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना मानेसर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़िए...

अभिनेत्री मन्नत के साथ घर में घुसकर मारपीट, जानिए कारण

मासूम को रिश्तेदार ने घर से निकाला, IPS अधिकारी ने माता-पिता से मिलाया

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।