ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRफेसबुक पर दोस्ती कर महिला को पार्क में बुलाकर किया दुष्कर्म

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को पार्क में बुलाकर किया दुष्कर्म

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने 32 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक के जरिये पीड़िता से दोस्ती की और बाद में झांसा देकर पार्क में बुलाकर...

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को पार्क में बुलाकर किया दुष्कर्म
नई दिल्ली | वरिष्ठ संवाददाताThu, 20 Feb 2020 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने 32 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक के जरिये पीड़िता से दोस्ती की और बाद में झांसा देकर पार्क में बुलाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 32 साल की पीड़िता परिवार सहित वजीराबाद इलाके में रहती है। बीते साल दिसंबर में उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट खोला था। इस दौरान उसकी दोस्ती लोनी निवासी लियाकत अली से हुई। फिर दोनों में फोन पर बातें होने लगीं। पीड़िता ने बताया कि वह कुछ व्यवसाय करना चाहती थी और आरोपी ने उसे सहायता करने का आश्वासन दिया था।

सिपाही ने पड़ोस की किशोरी से किया दुष्कर्म

तीन फरवरी को मिलने बुलाया : इसी क्रम में 3 फरवरी को आरोपी ने उसे कमला नेहरू रिज में मुलाकात के लिए बुलाया था। पीड़िता बताई हुई जगह पर पहुंच गई। आरोप है कि सुनसान देखकर आरोपी ने डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म किया। फिर उसे रिज के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

मां ने इंजीनियर बेटे को जहर देकर मारा और शव के टुकड़े करके फेंका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें