ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुरुग्राम : पति के दोस्त ने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म  

गुरुग्राम : पति के दोस्त ने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म  

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।...

गुरुग्राम : पति के दोस्त ने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म  
गुरुग्राम | कार्यालय संवाददाताWed, 20 Nov 2019 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला पश्चिम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सेक्टर-5 थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव बजघेड़ा में कपड़े प्रेस करने की दुकान है। उनके पड़ोस में 28 वर्षीय युवक रहता है। आरोपी और महिला के पति की दोस्ती है। दोनों का ढाई साल से एक दूसरे के घर पर आना-जाना है। 

महिला का आरोप है कि पिछले दिनों महिला अपनी दुकान पर कपड़े प्रेस कर रही थी। इस दौरान आरोपी युवक आया और उसे प्रसाद दिया। प्रसाद खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर वह अपने घर आ गई। 

पीछे-पीछे आरोपी भी उसके घर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

IT कंपनी की कर्मचारी से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैब में गैंगरेप  

22वीं मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत, पति से अक्सर होता था झगड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें