ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRफेसबुक फ्रेंड ने डेढ़ साल तक लूटी महिला की आबरू, शादी की बात पर किया ये काम

फेसबुक फ्रेंड ने डेढ़ साल तक लूटी महिला की आबरू, शादी की बात पर किया ये काम

गुरुग्राम में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी...

फेसबुक फ्रेंड ने डेढ़ साल तक लूटी महिला की आबरू, शादी की बात पर किया ये काम
गुरुग्राम | कार्यालय संवाददाता Fri, 06 Dec 2019 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती नरेंद्र नामक युवक से हुई थी। कई दिनों तक बातचीत के बाद उन्होंने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे डीएलएफ फेज-दो क्षेत्र में बुलाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। डेढ़ साल तक आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों पहले जब महिला ने आरोपी को शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। महिला का आरोप है कि बीते कई दिनों से आरोपी उसका फोन नहीं उठा रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हनीमून पर स्विटजरलैंड में श्रीदेवी की तरह साड़ी लहराना चाहती थी पत्नी, पति ले गया दार्जिलिंग तो हुआ ये...

गुरुग्राम। कोचिंग के लिए पैदल जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है युवक ने पहले फब्तियां कसनी शुरू की। विरोध किया तो छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार पीछा कर चुका है। उसकी शिकायत पर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओल्ड डीएलएफ कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह छह बजे ओल्ड दिल्ली रोड कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। घर से पैदल वह कुछ दूर पहुंची थी कि पीछे से बाइक पर आए युवक ने पीछा करना शुरू कर दिया। युवती के अनदेखा करने पर आरोपी ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। मनचले की हिम्मत बढ़ती देख छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने बाइक रोककर उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा ने बताया कि आरोपी बीते कई माह से उसका पीछा कर रहा है। कई बार वह उसे टोक चुकी है, लेकिन उसकी हिम्मत बढ़ती ही जा रही है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को नहीं पहचानती।

जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने महिला से कार में की रेप की कोशिश

पापा का बताया पासकोड पूछकर अगवा होने से बची बच्ची

महिला इंस्पेक्टर पत्नी ने दरोगा पति को कोर्ट का नोटिस भेजकर की ये मांग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें