ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसाथी ने ऑफिस ले जाने के बहाने लिफ्ट देकर महिला से किया रेप, नामी कंपनी में काम करते हैं दोनों

साथी ने ऑफिस ले जाने के बहाने लिफ्ट देकर महिला से किया रेप, नामी कंपनी में काम करते हैं दोनों

गुरुग्राम की एक नामी कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसी कंपनी में काम करने वाले युवक पर लगा है। गुरुग्राम पुलिस...

साथी ने ऑफिस ले जाने के बहाने लिफ्ट देकर महिला से किया रेप, नामी कंपनी में काम करते हैं दोनों
गुरुग्राम | कार्यालय संवाददाताMon, 21 Jan 2019 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम की एक नामी कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसी कंपनी में काम करने वाले युवक पर लगा है। गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता पानीपत के एक गांव की रहने वाली है। वह गुरुग्राम के गांव नाहरपुर में रहती है। वह मानेसर की एक कंपनी में काम करती है। 16 जनवरी की सुबह वह कंपनी जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उनकी कंपनी में काम करने वाला अजय यादव नामक युवक वहां पर आ गया। उसने कंपनी जाने की बात कहते हुए महिला को लिफ्ट देकर अपनी कार में बैठा लिया।

बॉयफ्रेंड ने बीच चौराहे पर सहेली के सामने बार डांसर को गोलियों से भूना

इसके बाद वह कंपनी जाने के बजाय महिला को मानेसर के सेक्टर-एक गेस्ट हाउस में किसी बहाने से ले गया। यहां पर कमरे में उसने महिला से साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी।

मानेसर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कांता देवी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए गए हैं। पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश कर रही है।

दरोगा ने सीनियर महिला एसआई से किया दुष्कर्म, MMS भी बनाया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें