ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमहिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों से की अभद्रता, लगाया लापरवाही का आरोप

महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों से की अभद्रता, लगाया लापरवाही का आरोप

गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं अस्ताल के कर्मचारियों का आरोप है...

महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों से की अभद्रता, लगाया लापरवाही का आरोप
संवाददाता,गाजियाबादThu, 10 Jun 2021 08:49 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं अस्ताल के कर्मचारियों का आरोप है कि लोगों ने हंगामा करते हुए उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला को एक महीना पहले क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लगभग 15 दिन पहले महिला कोरोना निगेटिव हो गई, लेकिन ऑक्सीजन स्तर कम नहीं हो रहा था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से महिला को आईसीयू में रखा गया। 

दो दिन पहले महिला ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इस पर डॉक्टर ने सीटी एंजियोग्राम करवाया था, जिसमें कोलाइटिस (आंतों में गंभीर संक्रमण) की पुष्टि हुई थी। बुधवार सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। 

परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन ने पिछले एक माह में उपचार में करीब 80 हजार रुपये वसूल लिए हैं, इसके बाद भी ठीक से उपचार नहीं दिया गया। वहीं अस्पताल के स्वस्थ्यकर्मियों ने महिला के परिजनों पर हंगामा करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। 

हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया और स्थानिय लोगों को वहां से वापस भेज दिया। अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की है। वहीं अस्पताल ने भी कोई लिखित शिकायत दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें