ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमहिला वकील की घर में घुसकर हत्या, एक सप्ताह पहले रखे नौकर-नौकरानी गायब

महिला वकील की घर में घुसकर हत्या, एक सप्ताह पहले रखे नौकर-नौकरानी गायब

नोएडा के सेक्टर-31 में मंगलवार को एक महिला वकील का शव उसके घर में बैड पर पड़ा मिला। महिला की नाक से खून आ रहा था। महिला के घर में रहने वाले नौकर और उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस लूट के बाद हत्या की...

महिला वकील की घर में घुसकर हत्या, एक सप्ताह पहले रखे नौकर-नौकरानी गायब
नोएडा | संवाददाताWed, 03 Jul 2019 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा के सेक्टर-31 में मंगलवार को एक महिला वकील का शव उसके घर में बैड पर पड़ा मिला। महिला की नाक से खून आ रहा था। महिला के घर में रहने वाले नौकर और उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है। 

सेक्टर-31 बी ब्लॉक में कोठी में 55 वर्षीय कुलजीत कौर अकेली रहती थी। महिला दिल्ली में वकील है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला के पति ने उससे दूसरी शादी की थी। महिला के साथ नौकर और उसकी पत्नी रहते थे। एक हफ्ते पहले ही नौकर और उसकी पत्नी को महिला वकील ने नौकरी पर रखा था। कभी-कभी महिला के पास उसकी बहन भी रहने के लिए आ जाती थी। सोमवार को बहन महिला के पास से ही दिल्ली गई थी। मंगलवार रात 10 बजे बहन सेक्टर-31 स्थित महिला के घर पहुंची। 

कोठी के बाहर का गेट खुला हुआ था। महिला मकान में दाखिल हुई तो उसकी बहन का शव बैड पर पड़ा हुआ था। घर में नौकर और उसकी पत्नी भी नहीं थे। बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी वैभव कृष्ण, सीओ डा. कौस्तुभ और थाना सेक्टर-20 के कोतवाल मौके पर पहुंचे। फॉरेसिक टीम जांच के लिए बुलाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल की तमाम पहलुओं से जांच की। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि महिला का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। संभवत: प्रॉपर्टी के चक्कर में महिला की हत्या की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

लूट की आशंका : घर में तमाम सामान अस्त व्यस्त मिला है। पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है। क्योंकि नौकर और उसकी पत्नी को एक एक हफ्ते पहले ही नौकरी पर रखा था। वहीं, महिला का प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। 

स्पा सेंटरों के नाम पर हो रही जिस्मफरोशी, इंटरनेट-फोन से होती है बुकिंग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें