ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनई दिल्ली : सूटकेस के अंदर कंबल में लिपटा मिला युवती का शव  

नई दिल्ली : सूटकेस के अंदर कंबल में लिपटा मिला युवती का शव  

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में बुधवार सुबह कोंडली नहर किनारे सूटकेस में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव सूटकेस के अंदर कंबल में लिपटा पड़ा था। उसके चेहरे और शरीर पर चाकू और मारपीट के निशान...

नई दिल्ली : सूटकेस के अंदर कंबल में लिपटा मिला युवती का शव  
कार्यालय संवाददाता,नई दिल्लीThu, 10 Jan 2019 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में बुधवार सुबह कोंडली नहर किनारे सूटकेस में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव सूटकेस के अंदर कंबल में लिपटा पड़ा था। उसके चेहरे और शरीर पर चाकू और मारपीट के निशान थे। पुलिस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे न्यू अशोक नगर के धर्मशीला अस्पताल के पास नहर किनारे एक सूटकेस पड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके के पहुंची और सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें एक करीब 25-30 साल की युवती का शव था। उसकों एक कंबल में लपेटा गया था। शव दो-तीन दिन पुरान बताया जा रहा है। उससे बदूब आ रही थी। उसके चेहरे पर चार-पांच जगहों पर चाकू के निशान थे। साथ ही उसके शरीर पर मारपीट के भी निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। डीसीपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  

हाथ पर मोहित नाम का टैटू
पुलिस के अनुसार मृतिका के दाहिने हाथ पर मोहित नाम का टैटू है। वह नारंगी रंग की सलवार पहन रखी है। उसने गले में कृष्ण भगवान का लॉकेट पहन रखा है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए पहचान करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि 9 दिसंबर को भी न्यू अशोक नगर के कोंडली नहर किनारे एक 30 वर्षीय युवती का जला हुआ शव मिला था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें