ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजधानी दिल्ली में पालम के राज नगर में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका 24 वर्षीय संगीता पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। आत्महत्या की सूचना उसके मंगेतर ने पुलिस को...

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्लीWed, 04 Aug 2021 03:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में पालम के राज नगर में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका 24 वर्षीय संगीता पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। आत्महत्या की सूचना उसके मंगेतर ने पुलिस को दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले संगीता का अपने मंगेतर से झगड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका संगीता राजनगर में किराए के मकान में रहती थी। मूलत: वह राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली थीं और 2018 में उसकी दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई थी। मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मौके पर मृतका संगीता का मंगेतर मिला। उसने पुलिस को बताया कि उन दोनों की सगाई हो चुकी है। संगीता सुबह से उसका फोन नहीं उठा रही थी। पहले तो उसे लगा कि वह व्यस्त होगी, लेकिन शाम होने पर वह उसे देखने के लिए घर आ पहुंचा। जहां उसे पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संगीता का सोमवार रात को उसके मंगेतर से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से वह उससे बात नहीं कर रही थी। अभी आशंका जताई जा रही है कि संगीता से इसी से परेशान होकर आत्महत्या की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें