ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRपत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख बेरहम पति ने खोया आपा, ऐसे निकाला गुस्सा

पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख बेरहम पति ने खोया आपा, ऐसे निकाला गुस्सा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी के शरीर पर चाकू से करीब 15 वार किए। आरोपी पति उसे खून...

पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख बेरहम पति ने खोया आपा, ऐसे निकाला गुस्सा
ग्रेटर नोएडा | संवाददाता Sat, 02 Nov 2019 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी के शरीर पर चाकू से करीब 15 वार किए। आरोपी पति उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी संजय अपनी पत्नी फूलमाला और दो बच्चों के साथ सूरजपुर में रहता है। संजय यहां प्लास्टिक के बर्तन आदि बेचने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को संजय ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ देख लिया था। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। शुक्रवार दोपहर इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।

ग्रेटर नोएडा : अस्पताल कर्मी को धोखे से नशा देकर कार में किया गैंगरेप

विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने गुस्से में आकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। संजय ने पत्नी फूलमाला के शरीर पर चाकू से करीब 15 वार किए जिससे वह लहुलूहान हो गई। आरोपी पति उसे तड़पड़ती छोड़ मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने फूलमाला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

''अवैध संबंध के शक का मामला सामने आ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद असलियत का पता चल सकेगा।'' -तनु उपाध्याय, सीओ ग्रेनो प्रथम

युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं : नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को युवक का शव मिला है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर किसी तरह की मारपीट, चोट या अन्य कोई घाव का निशान नहीं है। संभवत: वह नशे की अधिकता या बीमारी के कारण मरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें