ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRशादी के 41 साल बाद पत्नी ने 70 साल के पति के खिलाफ उठाई आवाज, कोर्ट ने दिया ये आदेश

शादी के 41 साल बाद पत्नी ने 70 साल के पति के खिलाफ उठाई आवाज, कोर्ट ने दिया ये आदेश

नाती-पोतों के बीच खुशहाल जीवन गुजारने की उम्र में एक बुजुर्ग महिला को अदालत के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह महिला अपने ही पति के खिलाफ अदालत में खड़ी है। शादी के 41 साल बाद पति की...

शादी के 41 साल बाद पत्नी ने 70 साल के पति के खिलाफ उठाई आवाज, कोर्ट ने दिया ये आदेश
नई दिल्ली | हेमलता कौशिकSat, 02 Mar 2019 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नाती-पोतों के बीच खुशहाल जीवन गुजारने की उम्र में एक बुजुर्ग महिला को अदालत के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह महिला अपने ही पति के खिलाफ अदालत में खड़ी है। शादी के 41 साल बाद पति की प्रताड़ना इस कदर बढ़ गई कि उसे घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराना पड़ा।

साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार की अदालत ने 65 वर्षीय इस महिला को पति के घर में ही सुरक्षित रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही पति को निर्देश दिया है कि वह पत्नी को खर्च के तौर पर प्रतिमाह दस हजार रुपये देे। अदालत ने स्थानीय निगरानी अधिकारी को महिला का समय-समय पर हालचाल जानने को भी कहा है। 

कोर्ट ने जताई हैरानी

अदालत ने इस मामले में निर्णय देते हुए कहा कि यह हैरानी की बात है कि 70 साल का एक व्यक्ति अपनी ही पत्नी के साथ प्रताड़ना की हदों को पार कर जाए। महिला के साथ निश्चित तौर पर बहुत बुरी परिस्थिति रही होगी, तभी उसे उम्र के इस पड़ाव पर अपने ही घर में सुरक्षा के लिए अदालत से मदद लेनी पड़ी।

37 साल लंबा खुशहाल वैवाहिक जीवन

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि शादी के 37 साल तक उसके पति के साथ परस्पर प्रेम वाले रिश्ते रहे हैं। उनके एक बेटा और बेटी हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। अब वह दादा-दादी व नाना-नानी दोनों ही बन चुके हैं, लेकिन पिछले तीन-चार साल में पति का व्यवहार बदल गया। वह नियमिततौर पर शराब का सेवन करने लगे। रोज मार-पिटाई होना आम बात हो गई। उसके पूरे शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान हैं। इतना ही नहीं, पति ने कान से उसके कुंडल खींचे जिसकी वजह से उसे गहरी चोट आई है।

बच्चे भी लाचार

इस महिला का बेटा और बेटी मां का साथ देने का प्रयास करते हैं तो उन्हें भी पिता के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। कई बार ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई कि पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। लेकिन हर बार घर का मसला होने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया। आखिरकार महिला ने इस समस्या के निदान के लिए अदालत का रुख किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें