ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : पालम में विधवा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली : पालम में विधवा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एयरफोर्स में कार्यरत एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसपर शादी करने का दवाब दे रहा था। बहरहाल पीड़िता की शिकायत...

दिल्ली : पालम में विधवा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली।Sat, 07 Sep 2019 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एयरफोर्स में कार्यरत एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसपर शादी करने का दवाब दे रहा था। बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है। पीड़ित भी मूलत: बुलंदशहर की ही रहने वाली है और दिल्ली के मंगलापुरी इलाके में रहती है। उसके पति का देहांत हो चुका है। महिला एयरफोर्स में कार्यरत है। गत 3 सितंबर को महिला ने पालम थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि बुलंदशहर में बीएड की पढ़ाई करने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। उसके बाद वह दिल्ली आ गई। दिल्ली आकर उससे मिलने की कोशिश करने लगा। वह उसपर शादी करने का दवाब डालने लगा। मना करने पर उसने उसे डराया धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें