Hindi Newsएनसीआर Newswhen Yamuna River will be clean in delhi lg vk saxena fix deadline said any minister can take credit
यमुना की सफाई का डेडलाइन बता LG बोले- कोई मंत्री क्रेडिट ले सकता है; AAP ने दिया जवाब

यमुना की सफाई का डेडलाइन बता LG बोले- कोई मंत्री क्रेडिट ले सकता है; AAP ने दिया जवाब

संक्षेप:

Yamuna River : एलजी वीके सक्सेना ने रविवार को इस संबंध में कहा, 'यमुना नदी की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। नजफगढ़ के नालों को साफ किया जा रहा है। 15-16 नालों को साफ भी कर दिया गया है।

Apr 09, 2023 08:05 pm ISTNishant Nandan एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Yamuna River : दिल्ली के उपराज्यपाल ने यमुना नदी को साफ करने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को कहा कि यमुना नदी को साफ करने के लिए 30 जून की डेडलाइन तय की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिये यह भी कहा है कि अगर कोई मंत्री इस काम का क्रेडिट लेना चाहता है तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। एलजी ने कहा, 'यमुना नदी की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। नजफगढ़ के नालों को साफ किया जा रहा है। 15-16 नालों को साफ भी कर दिया गया है। हम लोग उस वक्त दिल्ली में यमुना को 22 किलोमीटर तक साफ कर देंगे।

यमुना तट के पास मिशन मोड में सफाई का काम चल रहा है। हमने 15 दिनों में कुदसिया घाट को साफ कर दिया है।' एलजी की बातों पर अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को आरोप लगाया कि एलजी वीके सक्सेना यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा किये गये कार्यों का क्रेडिट ले रहे हैं। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी यह देखने आते हैं कि दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ समय में कितना काम किया है और फिर यह कहते हैं कि उन्होंने यह काम किया। यह हमारी महानता है कि हम उन्हें यह सभी काम देखने देते हैं क्योंकि वो टूरिस्ट हैं और दिल्ली में टूरिस्ट की तरह घूमते रहते हैं।

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सक्सेना के पास परियोजनाओं के लिए धन आवंटित करने की संवैधानिक शक्ति नहीं है और केवल दिल्ली सरकार ही ऐसा कर सकती है। मंत्री ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहल की एक सूची भी साझा की।

उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (आप) नेता भारद्वाज ने कहा, ''उनका (उपराज्यपाल का) काम नालों का दौरा करना नहीं, बल्कि उनके अधीन आने वाले विभिन्न थानों का दौरा करना है। दिल्ली में 350 पुलिस थाने हैं। उन्हें उनका दौरा करना चाहिए, लेकिन वह उन नालों का दौरा करते हैं, जहां काम चल रहा है और वह सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का श्रेय लेते हैं।''

इससे पहले मार्च के महीने में एलजी वीके सक्सेना ने यमुना की सफाई को लेकर एक अहम बैठक की थी। इस बैठक में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास नजफगढ़ नाले की साफ-सफाई को लेकर चर्चा की गई थी। नजफगढ़ लेक यमुना में गंदगी को लेकर एक अहम कारक है। एलजी ने यमुना की सफाई की डेडलाइन तय करते हुए एएनआई से बातचीत में कहा कि हम क्रेडिट लेने के लिए काम नहीं कर रहे हैं बल्कि दिल्ली के लोगों को अच्छा वातावरण देने के लिए काम कर रहे हैं। यहां तक की सुप्रीम कोर्ट ने भी यमुना की साफ-सफाई को 28 सालों तक मॉनिटर की है। मैं चाहता हूं कि हम सभी एक साथ काम करें और यमुना को साफ करें। 

दिल्ली सरकार ने हरियाणा से आने वाली यमुना नदी के गंदे पानी को साफ करने के लिए अमेनिया रिमूवल प्लांट बैठाने का फैसला किया है। यह फैसला मार्च में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था। सीएम ने 6 महीने के अंदर प्लांट बैठाने का निर्देश दिया था। 

यमुना से हरियाणा के जरिए दिल्ली को जो पानी मिलता है उसे वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ किया जाता है। 11 दिसंबर से दिल्ली को हरियाणा से पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक यमुना के पास जो पानी नजर आ रहा वो दरअसल यमुना का नहीं है। बल्कि वो पानीपत और सोनीपत से निकलने वाला इंडस्ट्रियल वेस्ट है। जो भी नाले के जरिए यमुना में आ रहा है। 

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।