ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRराजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार की सुबह  बरसात हुई। इससे पहले भी बीते कुछ दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। सुबह-सुबह लगातार बारिश होने की वजह से...

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम का मिजाज
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 05 Sep 2018 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार की सुबह  बरसात हुई। इससे पहले भी बीते कुछ दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। सुबह-सुबह लगातार बारिश होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार को दिल्ली का तापमान न्यूनतम 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

इस साल अनुमान है कि मॉनसून उत्तर भारत में देर तक रहेगा। उत्तर पश्चिमी राज्यों में मानसून की सक्रियता में बदलाव के आने की वजह से पूरे उत्तर-भारत में मानसून के देरी तक रहने का अनुमान है। इससे आने वाले समय में मानसून के चक्र में बड़े बदलाव दिख सकते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. केजे रमेश की मानें तो इस साल मानसून देर तक सक्रिय रहेगा।

यूपी में हुई थी 10 की मौत 

इससे पहले सोमवार तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई लोगों की मौत भी हो गई। यूपी में अत्यधिक बारिश होने के चलते 10 लोगों की मौत हुई जबकि 9 लोग घायल हो गए। यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते गंगा तथा यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसीलदारों को बाढ प्रभावित क्षेत्रों में कैंप करने का निर्देश दिया है। 

ये भी पढ़ें: सार्वजनिक वाहनों पर सख्ती : नियम चार बार तोड़ा तो होगा पंजीकरण रद्द  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें