ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR120 सालों में देखी गई दूसरी बार सबसे गर्म फरवरी, इस बार बरसेगा गर्मी का कहर?

120 सालों में देखी गई दूसरी बार सबसे गर्म फरवरी, इस बार बरसेगा गर्मी का कहर?

मौसम विभाग ने फरवरी को लेकर हैरान कर देने वाले आंकड़े जारी किए हैं। बताया गया है कि इस बार फरवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान देखा गया। 120 सालों में दूसरी बार इतनी गर्म फरवरी देखी...

120 सालों में देखी गई दूसरी बार सबसे गर्म फरवरी, इस बार बरसेगा गर्मी का कहर?
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 01 Mar 2021 06:27 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम विभाग ने फरवरी को लेकर हैरान कर देने वाले आंकड़े जारी किए हैं। बताया गया है कि इस बार फरवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान देखा गया। 120 सालों में दूसरी बार इतनी गर्म फरवरी देखी गई। तापमान की बात करें को मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री रहा। साथ ही आईएमडी ने ये भी बतााया कि 120 सालों में ऐसा दूसरी बार देखा गया है।

मौसम विभाग ने 1901 से लेकर अबकर के डेटा के आधार पर ऐसा कहा है, इससे पहले 1960 में फरवरी महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री रहा था। जबकि 2006 में फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक था, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह धुंध के साथ साफ आसमान की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वास्तविक आंकड़ों में दिल्ली का AQI 211 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूरे दिन खराब श्रेणी में रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें