ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस  

दिल्ली में सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस  

राजधानी के देशबन्धु गुप्ता रोड (डीबीजी)  इलाके में  बदमाशों द्वारा सरेआम की जा रही फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला  शिदिपुरा पुलिस चौकी का है।...

दिल्ली में सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस  
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीSun, 20 Jan 2019 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के देशबन्धु गुप्ता रोड (डीबीजी)  इलाके में  बदमाशों द्वारा सरेआम की जा रही फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला  शिदिपुरा पुलिस चौकी का है।  यह वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे का है। इसमें छह बदमाश एक घर के सामने खुलेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनमें पुलिस और लोगों का कोई भय नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडिया वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मामले कीजांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक घटना 13 जनवरी की है। यह वाक्या दो परिवार के आपसी विवाद के दौरान सामने आया। एक परिवार शालू उर्फ आकाश नाम के बदमाश का है। उसपर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेबतराशी के माले में जेल भी जा चुका है। उसका पड़ोसी परिवार से झगड़ा रहता है। पुलिस ने दोनों परिवारों की ओर से शिकायत मिलने के बाद दो अलग-अलग मामले दर्ज कर रखे हैं। बताया जाता है कि जो वीडियो सामने आया है वह एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है। इसे शालू द्वारा बनाए जाने की बात सामने आ रही है। 
पुलिस के मुताबिक यह वीडियो को प्लांटटेड है और इसे शालू ने अपने साथियों से मिलकर बनवाया ताकि पड़ोसी परिवार को फंसाया जा सके। पहचान ना हो इसके लिए बदमाशों ने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा है। पुलिस अधिकारी वीडियो में फायरिंग कर रहे बदमाशों की तलाश कर रही है। यह भई जांच की जा रही है कि घटना वाले दिन बदमाशों द्वारा कितनी गोलियां चलाई गईं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें