ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहिन्दुओं को हथियारों के लाइसेंस दिलाने में मदद करेगी VHP; सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

हिन्दुओं को हथियारों के लाइसेंस दिलाने में मदद करेगी VHP; सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

विहिप हरियाणा प्रांत अध्यक्ष व रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी हिन्दू किसी भी वक्त मदद के लिए फोन कर सकता है। मदद के लिए विहिप के कार्यकर्ताओं को भेजकर उसकी मदद की जाएगी

हिन्दुओं को हथियारों के लाइसेंस दिलाने में मदद करेगी VHP; सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Praveen Sharmaगौरव चौधरी,गुरुग्रामFri, 08 Jul 2022 07:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने हिन्दू समुदाय के लोगों की मदद के लिए शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। विहिप हरियाणा प्रांत अध्यक्ष व रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी हिन्दू किसी भी वक्त मदद के लिए फोन कर सकता है। मदद के लिए विहिप के कार्यकर्ताओं को भेजकर उसकी मदद की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियारों का लाइसेंस दिलाने में भी विहिप की ओर लोगों को सलाह और मदद दी जाएगी। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को शीतला माता मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। विहिप द्वारा रोहतक में कार्यालय बनाकर हेल्पलाइन नंबर 9728642702 भी जारी किया गया।

रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करना चाहती हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पथराव, तोड़फोड़, मजहबी कट्टरता और जेहादियों द्वारा हिन्दुओं की हत्याएं अब स्वीकार्य नहीं हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि अब मजहबी उन्मादवश हिन्दुओं पर जानलेवा हमलों का अंत होगा। बहनों-बेटियों पर लव जिहाद, जमीन जिहाद, भड़काऊ बयानबाजी, हिन्दू समाज को धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

भारतवर्ष की अखण्डता, सहिष्णुता, सम्प्रभुता, हिन्दू देवी देवताओं धार्मिक आस्थाओं, मानबिन्दुओं पर निरंतर प्रहार करने की कुचेष्टाओं पर अब पूर्ण विराम लगाना आवश्यक है। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शक्ति बजरंग दल का सम्पूर्ण हिन्दू समाज से यह आह्वान करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई राष्ट्र विरोधी तत्व हिन्दुओं को किसी भी प्रकार से धमकाता है, हमला करता है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित कर शिकायत दर्ज करवाएं। विहिप की ओर से भी शिकायत मिलने के बाद हरसंभव मदद की जाएगी। हरियाणा प्रांत के अंतर्गत आने वाले 27 जिलों के लिए बजरंग दल द्वारा यह हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें