ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुरुग्राम में शादी का झांसा देकर विधवा सहित दो महिलाओं से दुष्कर्म

गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर विधवा सहित दो महिलाओं से दुष्कर्म

दिल्ली की रहने वाली विधवा महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के...

गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर विधवा सहित दो महिलाओं से दुष्कर्म
गुरुग्राम | वरिष्ठ संवाददाता Thu, 28 Feb 2019 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की रहने वाली विधवा महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया है कि वह दिल्ली के पहाड़गंज की रहने वाली है। वर्ष 2016 में उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह जीवनयापन करने के लिए दिल्ली के ओखला स्थित निजी कंपनी में नौकरी करने लगी। इसी दौरान उसकी दोस्ती एनआईटी फरीदाबाद के रहने वाले तुषार से हुई थी। इसके बाद उसने ओखला में नौकरी छोड़ कर गुरुग्राम के सिकंदरपुर की नामी कंपनी में ऊंचे ओहदे पर काम करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि तुषार उसे शादी का झांसा देकर 14 फरवरी को सिकंदरपुर के पास ही एक ओयो रूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि जब उसने आरोपी तुषार से शादी करने के लिए कहा तो वह शादी की बात से मुकर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति से झगड़े का फायदा उठाया

इसी प्रकार एक और पीड़िता ने महिला थाना पुलिस (पश्चिम) में भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा है। 

इसके चलते उसने तलाक के लिए अदालत में याचिका लगाई है। उसका आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती सूरत नगर फेज-1 के रहने वाले मोहित से हुई। आरोप है कि मोहित ने उसे शादी का झांसा देकर 14 फरवरी को उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब आरोपी किसी दूसरी महिला से शादी कर रहा है।

पुलिस का कहना हैकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। इसके साथ ही कई अन्य बातों पर भी ध्यान रखकर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें