ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनोएडा : ड्रग्स तस्करी के शक में दो गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बरामद

नोएडा : ड्रग्स तस्करी के शक में दो गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बरामद

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ढाई किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की...

नोएडा : ड्रग्स तस्करी के शक में दो गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बरामद
नोएडा | एजेंसीFri, 10 Aug 2018 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ढाई किलो गांजा भी बरामद किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान प्रमोद यादव (25) और राजू मणि (28) के रूप में हुई है। इन दोनों को गुरुवार को फेस-3 पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत पार्थला इलाके में सीएनजी पंप से गिरफ्तार किया गया था।

ग्रेटर नोएडा में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक की मौत दूसरा घायल

फेस-3 थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रमोद यादव स्थानीय निवासी हैं, जबकि राजू मणि ओडिशा का रहने वाला है, लेकिन वह पिछले कुछ सालों से गाजियाबाद में ही बस गया था। गिरफ्तारी के वक्त दोनों आरोपियों के पास से कुल 2.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें