ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : नांगलोई में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

दिल्ली : नांगलोई में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर...

दिल्ली : नांगलोई में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप
नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टीमMon, 01 Mar 2021 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोहम्मद इकराम उर्फ आरिफ ने 42 वर्षीय जाकिर निवासी नांगलोई को गोली मार दी। मोहम्मद इकराम थाना पंजाबी बाग इलाके में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी है और पैरोल पर बाहर था।

इससे घबराए रईस ने मोबिन और एक अज्ञात आरोपी के साथ मिलकर मोहम्मद इकराम के जीजा सलीम कुरैशी को गोली मार दी। जाकिर और सलीम कुरैशी को संजय गांधी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि रईस ने घटनास्थल से भागते समय थाना नांगलोई के हमारे हाइवे पैट्रोलिंग स्टाफ पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई 3 राउंड फायरिंग के बाद अपराधी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने रईस के पास से 1 पिस्टल, 1 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

अतिरिक्त डीसीपी बाहरी दिल्ली सुधांशु धामा ने बताया कि आज नांगलोई क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता की बात सामने आ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें