Hindi Newsएनसीआर NewsTruecaller is ready to help stop cyber frauds Delhi Police has tied up with company

Truecaller ऐसे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद को तैयार, दिल्ली पुलिस ने किया कंपनी संग करार
संक्षेप:
दिल्ली पुलिस अब क्राइम कंट्रोल के लिए ऑनलाइन कॉलर आईडी प्लैटफॉर्म ट्रूकॉलर (Truecaller) की भी मदद लेने जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रूकॉलर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Mar 14, 2023 01:45 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली। एएनआई,
दिल्ली पुलिस अब क्राइम कंट्रोल के लिए ऑनलाइन कॉलर आईडी प्लैटफॉर्म ट्रूकॉलर (Truecaller) की भी मदद लेने जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रूकॉलर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के बाद अब ट्रूकॉलर ऐप जनता को सत्यापित नंबरों की पहचान करने और सरकारी अधिकारियों के नाम पर प्रतिरूपण से संबंधित साइबर धोखाधड़ी और घोटालों से खुद को दूर करने में मदद करेगा।
बता दें कि, काफी समय से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां साइबर ठग वॉट्सऐप डीपी पर किसी और का फोटो लगाकर या अलग-अलग तरीकोंं से लोगों के साथ ठगी करते हैं। उनकी ठगी का शिकार होने वालों में आम लोगों के साथ ही सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




