ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमां ने दामाद और समधी संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश, जानें क्या थी वजह

मां ने दामाद और समधी संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश, जानें क्या थी वजह

ग्रेटर नोएडा के दादरी में 15 नवंबर को हुई संध्या नामक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के कारण की...

मां ने दामाद और समधी संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश, जानें क्या थी वजह
ग्रेटर नोएडा। घनश्याम मिश्रSat, 17 Nov 2018 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के दादरी में 15 नवंबर को हुई संध्या नामक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के कारण की गई थी और हत्या की योजना उसकी मां, पति और ससुर ने मिलकर बनाई थी। हत्या के लिए संध्या के ससुर ने शूटरों को साढ़े पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।

दिल्ली के दो शूटरों को दी थी सुपारी

दादरी क्षेत्र की राम वाटिका कॉलोनी में रहने वाली संध्या की गुरुवार 15 नवंबर की उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण संध्या की मां अपने दामाद के साथ रह रही थी। संध्या ने कुछ समय पहले पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था, इससे परेशान होकर सुसर वीरेंद्र तोमर व पति प्रवीण ने संध्या की मां उर्मिला के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाते हुए दिल्ली के दो शूटरों को सुपारी दी थी। 

मृतका की मां समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गुरुवार को दो अज्ञात बदमाशों ने मृतका के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को मृतका की मां उर्मिला, कृष्णपाल और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पति, ससुर समेत छह लोग अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दादरी में महिला की गोली मारकर हत्या, पति से अलग रहती थी महिला

गर्लफ्रेंड ने रची थी प्रेमी की पत्नी को मारने की साजिश, ये था प्लान

बिल्डिंग से धक्का दिए जाने से पहले दीपिका ने पति से कही थी ये बात

पुलिसकर्मी को जब अपनी कांस्टेबल पत्नी के अवैध संबंधों के बारे पता चला तो उसने...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें