ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में मुठभेड़ के बाद तीन लोग गिरफ्तार, दो व्यापारियों को मारने का था प्लान

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद तीन लोग गिरफ्तार, दो व्यापारियों को मारने का था प्लान

पश्चिमोत्तर दिल्ली के कुतुबगढ़ इलाके से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गोलीबारी के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी कथित तौर पर दो व्यापारियों को मारने की योजना...

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद तीन लोग गिरफ्तार, दो व्यापारियों को मारने का था प्लान
नई दिल्ली | एजेंसीSat, 26 Oct 2019 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमोत्तर दिल्ली के कुतुबगढ़ इलाके से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गोलीबारी के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी कथित तौर पर दो व्यापारियों को मारने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन, विशाल और प्रवेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गोगी गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने अनुसार तीन आरोपियों में से दो के हाथ और पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने कहा कि तीन लोग दिल्ली के कंझावला और नरेला इलाके में दो व्यापारियों को मारने की योजना बना रहे थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें