ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमाला लखानी ने अपने दम पर बनाई थी पहचान, हत्या के बाद पुलिस के सामने हैं ये 5 सवाल

माला लखानी ने अपने दम पर बनाई थी पहचान, हत्या के बाद पुलिस के सामने हैं ये 5 सवाल

53 साल की माला के पिता हसमत लखानी सिंध से आए थे। उनका खुद का बड़ा व्यापार था, लेकिन माला अपने दम पर कुछ अलग करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर अपना बुटीक खोला। उनका काम चल निकला...

माला लखानी ने अपने दम पर बनाई थी पहचान, हत्या के बाद पुलिस के सामने हैं ये 5 सवाल
नई दिल्ली | कार्यालय संवाददाताFri, 16 Nov 2018 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

53 साल की माला के पिता हसमत लखानी सिंध से आए थे। उनका खुद का बड़ा व्यापार था, लेकिन माला अपने दम पर कुछ अलग करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर अपना बुटीक खोला। उनका काम चल निकला और उन्होंने ग्रीन पार्क जैसे पॉश इलाके में अपना बुटीक खोला और वसंतकुंज एंक्लेव में अपनी कोठी बनाई। अपने इसी जुनून के कारण माला ने शादी नहीं की। उनके एक भाई गोप लखानी गोवा में रहते हैं, जबकि बहन आरती लखानी गुरुग्राम में रहती हैं। 

एक हफ्ते से डिजाइनर माला लखानी की हत्या की साजिश रच रहा था अनवर

माता-पिता की मौत के बाद तो माला ने खुद को अपने कारोबार में झोंक दिया था। उनके बुटीक में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, जिनके कठिन समय पर माला हमेशा खड़ी रहती थीं। वहीं, उनके बुटीक में काम करने वाले लोगों का कहना है कि वह फैशन डिजाइनर के तौर पर वह नए-नए प्रयोग करती थीं। लोगों में भी उनके द्वारा तैयार किए गए डिजाइन काफी लोकप्रिय थीं। कई लोग तो उनके पास कई साल से आ रहे थे। 

हत्या की सूचना पुलिस को खुद हत्यारों से मिली

राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज के पॉश इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड की वजह पर सवाल उठ रहे हैं। हत्या की सूचना पुलिस को खुद हत्यारों से मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पड़ोसियों को हत्या का पता चला। हत्यारों ने हत्या की वजह वेतन नहीं मिलना बताया है। हालांकि, हत्या की इस वजह में पांच झोल (सवाल) नजर आ रहे हैं। इन सवालों के जवाब खुद पुलिस भी तलाश रही है।

1. वेतन की बात गले से नहीं उतर रही

माला लखानी अपने कारीगरों की मदद करती थीं। आरोपी राहुल अनवर की भी उन्होंने कई बार मदद की थी। इस देखते हुए मात्र वेतन नहीं मिलने पर हत्या करने की बात पर सवाल उठ रहे हैं। लाखों में मदद करने वाली माला लखानी अपने कारीगर को वेतन नहीं देगी, यह बात कोई भी आसानी से मानने को तैयार नहीं है। इसे लेकर भी पुलिस से जांच की मांग की जा रही है।

2. छह घंटे में आत्मसमर्पण

हत्या के लिए आरोपी राहुल ने पहले से योजना बनाई थी। उसने योजना में पैसों का लालच देकर अपने दो साथियों को भी शामिल कर लिया था। पहले से हथियार का इंतजाम किया गया। सात दिन तक योजना बनाकर नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सबसे बड़ा सवाल है कि पुख्ता योजना के बाद ऐसा क्या हुआ, आरोपियों ने छह घंटे बाद ही समर्पण कर दिया।

3. लूटी गई रकम के बारे में नहीं बताया

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने लूट के मकसद से दोहरे हत्याकांडको अंजाम दिया। मगर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने यह नहीं बताया कि हत्या के बाद घर से क्या-क्या लूटा गया था। तीनों आरोपी एक साथ आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचे थे। ऐसे में तीनों की अंतरआत्मा एक साथ कैसे जाग गई, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली डबल मर्डर:फैशन डिजाइनर व नौकर की हत्या में टेलर समेत 3 गिरफ्तार

4. पड़ोसियों को भी नहीं पता चला

रात के समय पूरी कॉलोनी में सन्नाटा रहता है। इस इलाके में सभी लोग देर तक जगते हैं। दोनों हत्याएं 10.30 से 11 बजे के बीच की गई थी। मरने से पहले माला और बहादुर चीखे भी होंगे। मगर आस-पास के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस के घर पहुंचने के बाद ही स्थानीय लोगों को इस दोहरे हत्याकांड का पता चला था।

5. फेसबुक अकाउंट हुआ डिलीट

माला लखानी अकेली रहती थी। कोई परिजन भी उनका फेसबुक अकाउंड को नहीं चलाता था। हत्या के बाद गुरुवार को माला लखानी का फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया गया। इससे हत्या पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर सोशल मीडिया पर लखानी के पोस्ट और फोटो से किसे आपत्ति हो सकती है। वह कौन है, जिसने लखानी का अकाउंट बंद कर दिया।

कांस्टेबल पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पुलिसकर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में किया ये खुलासा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें