ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदेश मजबूत होगा, तभी बूथ भी मजबूत होगाः अरविंद केजरीवाल

देश मजबूत होगा, तभी बूथ भी मजबूत होगाः अरविंद केजरीवाल

भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में कहा कि आज...

देश मजबूत होगा, तभी बूथ भी मजबूत होगाः अरविंद केजरीवाल
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्ली।Thu, 28 Feb 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में कहा कि आज तब पूरा देश यह सोच रहा है कि पाकिस्तान की गिरफ्त में हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को कैसे रिहा कराया जाएं। उस समय हमारे प्रधानमंत्री मेरा बूथ सबसे मबजूत करने में लगे हुए है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहता हूं की जब देश मजबूत होगा। तभी बूथ भी मजबूत होगा।

सही नहीं है सीएम की भाषा- मनोज तिवारी
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, एक ओर देश जहां पूरी सेना के साथ खड़ा हैं वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं। उनकी भाषा सही नहीं है। केजरीवाल सैनिकों की शहादत पर राजनीति कर रहे हैं, दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें