ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को आ सकती है आंधी और बारिश

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को आ सकती है आंधी और बारिश

दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस...

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को आ सकती है आंधी और बारिश
नई दिल्ली | एजेंसीSat, 15 Jun 2019 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें