Swati Maliwal assault case took political turn Delhi BJP came in support of AAP MP made serious allegations against arvind Kejriwal स्वाति मालीवाल के मामले ने लिया सियासी रंग, AAP सांसद के सपोर्ट में आई BJP; केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsSwati Maliwal assault case took political turn Delhi BJP came in support of AAP MP made serious allegations against arvind Kejriwal

स्वाति मालीवाल के मामले ने लिया सियासी रंग, AAP सांसद के सपोर्ट में आई BJP; केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ सीएम आवास हुई कथित मारपीट के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है।

Praveen Sharma नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान, Mon, 13 May 2024 02:21 PM
share Share
Follow Us on
स्वाति मालीवाल के मामले ने लिया सियासी रंग, AAP सांसद के सपोर्ट में आई BJP; केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास हुई कथित मारपीट के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग कर डाली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी महिला के साथ इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर किसी भी महिला के साथ अगर इस तरह की बात होती है तो उसे न्याय मिलना चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, ''अंतरिम जमान पर छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास विभिन्न कारणों से चर्चा में रहता ही है। इस तरह से अगर किसी महिला के साथ वहां उनके कहने पर उनके पीए ने मारपीट की है, तो आप समझ सकते हैं कि जिस दिल्ली का मुख्यमंत्री अपने घर पर बैठकर पहले मुख्य सचिव को पिटवाता रहा हो, अब महिलाओं को पिटवा रहा हो। कारण सिर्फ इतना है कि स्वाति मालीवाल अपनी बातों को स्पष्ट रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कुछ ऐसे सवाल पूछे जो उनके रास नहीं आ रहे थे। मैं इस घटना की निंदा करता हूं और पूरी घटना की जांच की मांग करता हूं। अगर किसी भी बहन के साथ अगर इस तरह की बात होती है तो उसे न्याय मिलना चाहिए। इस तरह का अत्याचार दिल्ली के इस माहौल में तो हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।'' 

वहीं, नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमें आज बहुत ही शर्मशार कर देने वाली जानकारी मिली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के उकसाने पर उनके ओएसडी ने उनकी ही पार्टी की एक सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने आज सुबह ही दिल्ली पुलिस को फोन कर शिकायत कर दी थी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में और उनके आवास पर यह घटना हुई। भाजपा इस की कड़ी निंदा करती है। 

भाषा के अनुसार, 'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि सुबह 9:34 बजे सिविल लाइंस थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट की गई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम सिविल लाइंस थाने आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।