Hindi Newsएनसीआर NewsSwachh Survekshan-2022 : Ghaziabad become cleanest city in Uttar Pradesh got 12th place in the country

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद बना सबसे साफ शहर, स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में देशभर में मिला 12वां स्थान

संक्षेप: गाजियाबाद को देश में 12वां स्थान मिला है। पिछले साल गाजियाबाद को प्रदेश में दूसरा और देश में 18वां स्थान मिला था। मेयर और नगर आयुक्त ने उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर खुशी जताई है।

Sat, 1 Oct 2022 07:45 PMPraveen Sharma गाजियाबाद | दीपक सिरोही,
share Share
Follow Us on
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद बना सबसे साफ शहर, स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में देशभर में मिला 12वां स्थान

केंद्र सरकार द्वारा 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2022' ((Swachh Survekshan 2022)) के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली एक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022' (Swachh Survekshan Awards 2022) प्रदान किए। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य भी मौजूद थे।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में गाजियाबाद नगर निगम, उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। गाजियाबाद  प्रदेश का सबसे साफ सुधरा शहर है। गाजियाबाद को देश में 12वां स्थान मिला है। पिछले साल गाजियाबाद को प्रदेश में दूसरा और देश में 18वां स्थान मिला था। महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड ने उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर खुशी जताई है। शहर को प्रथम स्थान मिलने का श्रेय जनता को दिया।

तत्कालीन नगर आयुक्त ने किए काफी काम

शहर से रोजाना 1200 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए तत्कालीन नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने काफी काम किए। उन्होंने दो गार्बेज फैक्ट्री चालू कराई। गाजियाबाद प्रदेश का पहला शहर बना, जहां गार्बेज फैक्ट्री शुरू की गई। इन फैक्ट्री में सूखा और गीला कूड़ा अलग किया जाता है। शहर से 200 से ज्यादा ढलावघर खत्म कराए। प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद कूड़े को बेचने का काम किया। सूखा कूड़ा बेचा जा रहा है। कूड़े से एक साल में एक करोड़ की आए होगी।

जमीन पर उतारी गई योजनाएं

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा। उन्होंने सफाई निरीक्षक से लेकर सफाई कर्मचारियों से संपर्क साधा। सूखा और गीला कूड़ा अलग करने पर जोर दिया गया।

इंदौर लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर

बता दें कि, स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है, जबकि सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरा स्थान पर रहा।  'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022' में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है। 
   

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।