ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसावधान : दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

सावधान : दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन में तेज हवाओं और धूल भरी...

सावधान : दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना
नई दिल्ली | एजेंसीFri, 12 Apr 2019 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी या तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।”

राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें