'दुनिया को सच्चाई जानने की जरूरत...' महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दी जैकलीन को धमकी, कहा- खोल दूंगा सारे राज
सुकेश ने एक नया लेटर लिखा है जिसमें उसने जैकलीन का नाम लिए बगैर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी है और कहा है कि वो एक्ट्रेस के चैट, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग सबके सामने ला देगा।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के लेटर और मैसेज से परेशान होकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने बुधवार को दिल्ली कोर्ट का रुख किया था। अब जैकलीन के इस कदम से नाराज सुकेश ने धमकी दी है कि वो जैकलीन से जुड़े सभी ऐसे सबूत सबके सामने ला देगा जिनके बारे में किसी को नहीं पता।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने एक नया लेटर लिखा है जिसमें उसने जैकलीन का नाम लिए बगैर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी है और कहा है कि वो खुद को सही साबित करने के लिए एक्ट्रेस के चैट, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग सबके सामने ला देगा।
दुनिया को सच्चाई जानने की जरूरत- सुकेश चंद्रशेखर
रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने अपने लेटर में जिस व्यक्ति को धमकी दी है वो और कोई नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज है। उसने ने कहा है कि 'उस व्यक्ति' ने उसे शैतान बना दिया है, इसलिए उसके पास उसकी सच्चाई को खुले में उजागर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दुनिया को अब सच्चाई जानने की जरूरत है।
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। ऐसे में जैकलीन ने बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और मंडोली जेल के अधीक्षक के लिए निर्देश मांगा था कि सुकेश को कोई भी मैसेज या लेटर जारी करने से रोका जाए। इसी के साथ उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों गलत बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।
वहीं जैकलीन के आरोपों का जवाब देते हुए, सुकेश ने कहा कि वह अब उनके खिलाफ सभी अनदेखे सबूत उजागर करेगा। उसने दावा किया की अभी तक जो जांच हुई थी वो पक्षपातपूर्ण थी क्योंकि सुकेश उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहा था।
सुकेश ने अपने लेटर में दावा किया है कि उसने 'उस व्यक्ति' के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को बढ़ाने के लिए कई मीलियन डॉलर का भुगतान किया था। वो इससे जुड़े सारे सबूत सामने लाएगा। उसने आगे कहा, तुमने जो कुछ भी किया मैं उससे स्तब्ध था। किसी की सुरक्षा करना और बदले में वो आपकी पीठ पर छुरा घोंप दें, ये सोचकर की वो अब सुरक्षित है और ब्लेमगेम खेल सकता है। उसने कहा, अब देखो यहां है शैतान, खराब लड़का।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

