खुशखबरी : कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का मुफ्त में बनेगा पासपोर्ट

फरीदाबाद। वार्ता ,
Follow us on Google News
share

कोरोना लॉकडाउन के बीच कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के अंतिम वर्ष की कक्षाओं में पढ़ने वाले...

खुशखबरी : कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का मुफ्त में बनेगा पासपोर्ट

कोरोना लॉकडाउन के बीच कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के अंतिम वर्ष की कक्षाओं में पढ़ने वाले वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की योजना चला रही है।  

राज्य के उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से एक बार फिर प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों  के प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर यह देखा गया है कि राज्य के ऐसे कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आगे की शिक्षा के लिए विदेशों की अच्छी यूनिवर्सिटियों के बारे में ज्ञान न होने के कारण नहीं जा पाते, जिससे विदेशों में उनकी नौकरी की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं।

इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट की अंतिम वर्ष की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के कॉलेज में ही पासपोर्ट बनवाने की योजना शुरू की जाए। 

ये भी पढ़ें...

अच्छी खबर : पासपोर्ट धारकों को एसएमएस से मिलेगा संदेश

सावधान ! पासपोर्ट की चल रहीं आधा दर्जन फर्जी वेबसाइट

अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पुलिस नहीं आएगी घर

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।