ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRएम्स में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 400 से ज्यादा ऑपरेशन टले

एम्स में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 400 से ज्यादा ऑपरेशन टले

एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार ने शुक्रवार को लिखित में माफी मांग ली और आंतरिक जांच समिति के निर्देश पर छुट्टी पर भी चले गए हैं। इन पर एक रेजीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप है। हालांकि,...

एम्स में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 400 से ज्यादा ऑपरेशन टले
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 28 Apr 2018 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार ने शुक्रवार को लिखित में माफी मांग ली और आंतरिक जांच समिति के निर्देश पर छुट्टी पर भी चले गए हैं। इन पर एक रेजीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप है। हालांकि, इसके बावजूद एम्स में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। साथ ही डॉक्टर अतुल के खिलाफ अब तक 35 शिकायतें अनुशासन कमेटी के पास पहुंच चुकी हैं।

रेजीडेंट डॉक्टरों की वरिष्ठ डॉक्टर को निलंबित करने की मांग के बाद एक जांच समिति गठित की गई थी। जिसके समक्ष आरोपी डॉक्टर उपस्थित हुए। संबंधित डॉक्टर को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है।

वहीं, एम्स में हड़ताल के कारण शुक्रवार को ओपीडी में इलाज कराने के लिए आए कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि, दोपहर में ओपीडी में कुछ मरीजों का इलाज किया गया। 
 

एम्स में 400 से ज्यादा ऑपरेशन टले

एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, हड़ताल के कारण चार सौ से ज्यादा ऑपरेशन टाल दिए गए। गंभीर मरीजों का ऑपरेशन इमरजेंसी वार्ड में किया गया, लेकिन इनमें ज्यादातर सड़क दुर्घटना में घायल मरीज शामिल थे। हालांकि, प्रसूति विभाग में गुरुवार रात को सीनियर डॉक्टरों ने छह महिलाओं की प्रसूति कराई थी। वहीं, छुट्टी पर गए कई सीनियर डॉक्टर को वापस बुलाया गया है।

मरीज लौटे वापस

जिन मरीजों को पहले से ऑपरेशन की तिथि मिली थी, उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, आंखों के मरीजों को चार घंटे तक इंतजार के बावजूद उपचार नहीं मिला। इलाज के लिए एम्स पहुंचे लोगों का कहना है कि परेशानी इस कदर है कि कोई सुनने को राजी नहीं है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें