ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRराजधानी व शताब्दी सहित तीन ट्रेनों पर दिल्ली में हुआ पथराव, शीशे टूटे पर यात्री सुरक्षित

राजधानी व शताब्दी सहित तीन ट्रेनों पर दिल्ली में हुआ पथराव, शीशे टूटे पर यात्री सुरक्षित

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तीन जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा चलती ट्रेन पर पथराव करने की घटना सामने आई हैं। पथराव से ट्रेनों की 27 खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। गनीमत रही कि इससे...

राजधानी व शताब्दी सहित तीन ट्रेनों पर दिल्ली में हुआ पथराव, शीशे टूटे पर यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता Sat, 15 Dec 2018 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तीन जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा चलती ट्रेन पर पथराव करने की घटना सामने आई हैं। पथराव से ट्रेनों की 27 खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। गनीमत रही कि इससे कोई यात्री घायल नहीं हुआ। 

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से फिरोजपुर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12047 शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी। ट्रेन करीब 4:45 बजे दयाबस्ती रेलवे स्टेशन पार ही कर ही रही थी कि अचानक उस पर पथराव होने लगा। अचानक हुए इस पथराव से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद मनसा स्टेशन पर ट्रेन रोककर जांच की गई तो सात कोच के करीब 25 खिड़कियों के शीशे टूटे थे। 

दूसरी घटना जम्मूतवी से तिरुपति को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 22706 की है। यह ट्रेन शुक्रवार शाम 4:30 बजे पटेल नगर से इंद्रपुरी के बीच गुजर रही थी। इसी दौरान किसी ने ट्रेन के बी-14 कोच पर पत्थर फेंककर मारा। पत्थर शीशा तोड़ते हुए ट्रेन के अंदर जाकर गिरा। गनीमत रही जहां पत्थर लगा वहां कोई यात्री नहीं बैठा था। 

वहीं, तीसरी घटना नई दिल्ली से रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में हुई। यह ट्रेन शुक्रवार शाम 4 बजे नई दिल्ली से चली। गाजियाबाद स्टेशन पहुंचने से पहले रास्ते में किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंककर मारा। इससे शीशे में दरार आ गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें