Hindi Newsएनसीआर NewsSonipat Two policemen murder case 2 accused women allegedly gangraped in Police custody
सोनीपत में दो पुलिस कर्मियों की हत्यारोपी युवतियों ने लगाया हिरासत में गैंगरेप का आरोप

सोनीपत में दो पुलिस कर्मियों की हत्यारोपी युवतियों ने लगाया हिरासत में गैंगरेप का आरोप

संक्षेप:

हरियाणा के सोनीपत की बुटाना चौकी के सिपाही और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की मां ने पुलिस पर हिरासत में दोनों युवतियों से गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए अदालत...

Jul 30, 2020 11:07 am ISTPraveen Sharma सोनीपत। एजेंसी,
share Share
Follow Us on

हरियाणा के सोनीपत की बुटाना चौकी के सिपाही और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की मां ने पुलिस पर हिरासत में दोनों युवतियों से गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायत दी है।

बुटाना चौकी के सिपाही और एसपीओ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। एक युवती की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में दोनों युवतियों से दस-बारह पुलिस कर्मियों ने गैंगरेप किया। युवती की मां ने इस संबंध में अदालत में शिकायत दी है। अदालत ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जवाब भी मांगा। अदालत ने जेल अधीक्षक को युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि बुटाना चौकी के एसपीओ कप्तान सिंह और सिपाही रविंद्र 29 जून गश्त पर गए थे। इस दौरान चौकी से थोड़ी दूर हरियाली बाजार के सामने दो युवतियां और चार युवकों को पकड़ा था। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें जांच के लिए चौकी लेकर जाने की कोशिश की थी। इस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी जींद निवासी अमित को जींद में मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने पहले आरोपी संदीप, उसके बाद दोनों युवतियों और उसके बाद नीरज व विकास को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। अब एक युवती की मां की तरफ से कोर्ट में शिकायत देकर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है।

गोहाना के सहायक पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवती की मां ने युवतियों के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि युवतियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनका मेडिकल कराया गया था। बाद में कोर्ट में पेश करते हुए मेडिकल कराकर पेश किया गया था। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।