ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRपति की मौत के बाद मां को बेटे के दोस्त से हो गया प्यार, नाराज बेटे ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतारा

पति की मौत के बाद मां को बेटे के दोस्त से हो गया प्यार, नाराज बेटे ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतारा

हत्या की जांच कर रही पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम का उसके घर आना-जाना था। इसके चलते नाजिम की शाहरुख की मां के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं।

पति की मौत के बाद मां को बेटे के दोस्त से हो गया प्यार, नाराज बेटे ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतारा
Praveen Sharmaनई दिल्ली | हिन्दुस्तानMon, 06 Jun 2022 09:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शाहरुख मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश रही है।

मृतक 25 वर्षीय नाजिम मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पास ही आरोपी का मकान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम और शाहरुख में दोस्ती थी।नाजिम का उसके घर आना-जाना था। इसके चलते नाजिम की शाहरुख की मां के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। 

नाजिम अक्सर शाहरुख की गैर मौजूदगी में उसके घर आता था, जो उसे पसंद नहीं था। शाहरुख के मना करने पर भी नाजिम मान नहीं रहा था। गुरुवार को शाहरुख बुलंदशहर गया था। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। शनिवार को शाहरुख लौटा। रात 8:30 बजे नाजिम दुकान पर बैठा था, तभी शाहरुख ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

पत्नी के प्रेमी को चाकू घोंपा

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को चाकू घोंप दिया। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय महिला न्यू उस्मानपुर इलाके के गामड़ी में रहती है। आठ महीने पहले उसे इलाके के एक युवक से प्रेम हो गया। शनिवार को पति से झगड़ा होने पर महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया तो पति भड़क गया और उसने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल प्रेमी की हालत अब स्थिर है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें