ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRउत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

उत्तर जिले के कश्मीरी गेट स्थित उत्तरी नगर निगम के स्कूल में सोमवार शाम छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया...

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
नई दिल्ली | हेमंत कुमार पांडेय Thu, 17 Jan 2019 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर जिले के कश्मीरी गेट स्थित उत्तरी नगर निगम के स्कूल में सोमवार शाम छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 साल के भगवान स्वरूप के तौर पर हुई है। 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता परिवार सहित कश्मीरी गेट इलाके में रहती है। पीड़िता के घर के बगल में उत्तरी नगर निगम का स्कूल है। इन दिनों स्कूल में रंगाई पुताई का काम चल रहा है। इस काम में मजनूं का टीला निवासी भगवान स्वरूप भी लगा हुआ है।  

दिल्ली में दूरंतो एक्सप्रेस के दो AC कोच में यात्रियों से लूटपाट

सोमवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद रंगाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पीड़िता स्कूल परिसर में अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी टॉफी दिलाने का झांसा देकर बच्ची को अपने साथ स्कूल के एक कमरे में ले गया। वहां वह बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। तभी बच्ची की मां उसे खोजते हुए वहां पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया।  

दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों को चाकूओं से गोदा, दंपति की मौत

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शुरुआती बयान में बच्ची और उसके परिजनों ने छेड़छाड़ की बात कही, इसलिए पुलिस ने पहले पोक्सो एवं छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मगर मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बच्ची ने दुष्कर्म की बात कही, इसलिए पुलिस अब बच्ची के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें