ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRशिवराज सिंह चौहान ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

शिवराज सिंह चौहान ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देशभर में शुरू किए गए सदस्यता अभियान की हरियाणा में शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।...

शिवराज सिंह चौहान ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
गुरुग्राम। हिन्दुस्तान टीम Sat, 06 Jul 2019 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देशभर में शुरू किए गए सदस्यता अभियान की हरियाणा में शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। शिवराज सिंह चौहान इस अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख भी हैं।

सदस्यता अभियान की शुरुआत के अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय भाजपा के कुल 33 लाख सदस्य हैं, लेकिन इस अभियान के तहत बीस फीसदी सदस्य नए जोड़े जाएंगे। इस मौके पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 20 प्रतिशत सदस्तयता बढ़ाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन हरियाणा में इससे कहीं ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे।

रणछोड़ बने राहुल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी जहाज डूबता है तो उसका कैप्टन आखिर तक अपनी सवारियों और जहाज को बचाने का प्रयास करता है। लेकिन कांग्रेस में ऐसे कैप्टन हैं जो जहाज में छेद होते ही कूद कर भाग लिए। अब वह रणछोड़ बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो कांग्रेस का भगवान ही मालिक है। आज तक हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष जिलाध्यक्ष तक नहीं चुन पाए। इनेलो पहले ही घरेलू विवाद में उलझी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें