शर्मनाक : दिल्ली में हैवान बन जीजा, नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म 

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं। नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बच्ची अवसाद में चली गई। परिजन जब उसे डॉक्टर के पास लेकर...

offline
शर्मनाक : दिल्ली में हैवान बन जीजा, नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म 
Shivendra Singh कार्यालय संवाददाता , नई दिल्ली
Wed, 8 Dec 2021 9:40 PM

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं। नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बच्ची अवसाद में चली गई। परिजन जब उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसने आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित बच्ची परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व भाई-बहन हैं। पीड़िता की बड़ी बहन की शादी शादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले युवक के साथ हुई है। इस साल रक्षाबंधन पर उसकी उसकी बहन अपने पति के साथ भाई को राखी बांधने के लिए आई हुई थी। शाम को परिजन बाहर चले गए। घर में बच्ची व उसके जीजा थे। इस दौरान बच्ची के जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद से वह गुमसुम रहने लगी और अवसाद में चली गई। परिजन बच्ची को गुमसुम देखकर परेशान रहने लगे। वह परिजनों को कारण भी नहीं बता रही थी।

परिजनों ने जादू-टोना समझाकर झाड-फूंक कराया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां बच्ची की काउसलिंग की गई। इसके बाद बच्ची ने आप बीती सुनाई। मंगलवार को परिजनों ने गोविंदपुरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

NCR की अगली ख़बर पढ़ें
Delhi Crime News Rape Case Small Girl Raped
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें