ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : सफदरजंग अस्पताल में कचरे के ढेर में लगी आग, चारों ओर मची अफरा-तफरी

दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल में कचरे के ढेर में लगी आग, चारों ओर मची अफरा-तफरी

राजधानी दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में आग लगने की खबर आ रही है। अस्पताल में आग लगने की सूचना से चारों ओर मची अफरा-तफरी मच गई।  घटना की की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की...

दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल में कचरे के ढेर में लगी आग, चारों ओर मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Sep 2020 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में आग लगने की खबर आ रही है। अस्पताल में आग लगने की सूचना से चारों ओर मची अफरा-तफरी मच गई। 

घटना की की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि आग कचरे के ढेर में लगी थी। इस आगजनी में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12: 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि दोपहर 1: 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अस्पताल की बिल्डिंग से धुआं निकलता देखे जाने के बाद ऐहतियात के तौर पर अस्पताल की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। बता दें कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाला सफदरजंग अस्पताल एक कोविड केयर सेंटर भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें