Hindi Newsएनसीआर NewsSensational murder in Delhi man killed by friend for making reel with bhabhi
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर, भाभी संग रील बनाने पर दोस्त को मार डाला

दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर, भाभी संग रील बनाने पर दोस्त को मार डाला

संक्षेप:

दिल्ली के सराय रोहिल्ला में राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने बताया कि राजकुमार ने उसकी भाभी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

Jul 11, 2023 05:14 am ISTPraveen Sharma नई दिल्ली। हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

दिल्ली के सराय रोहिल्ला में राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने बताया कि राजकुमार ने उसकी भाभी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसकी वजह से उनकी बदनामी हो रही थी, इसलिए उसने राजकुमार की हत्या कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि 3 जुलाई को शहजादा बाग इलाके में एक युवक का शव मिला था। इंद्रलोक चौकी प्रभारी एसआई सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक की चाकू से वारकर हत्या की गई है। चूंकि युवक की पहचान नहीं हुई थी, इसलिए डीडी एंट्री पर एफआईआर दर्ज की गई। एटीओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और एसआई सत्येंद्र की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजकुमार के तौर पर की।

राजकुमार बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, सीडीआर और मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार पर अशफाक और मेराज को गिरफ्तार कर लिया।

बहाने से बुलाकर ले गए

आरोपी ने बताया कि राजकुमार को 30 जून को मारने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। छूटने के बाद से अशफाक और मेराज ने दो जुलाई की रात को राजकुमार को खास दोस्त से मिलाने के बहाने शहजादा बाग बुलाया और हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि राजकुमार अपने गांव नहीं जाता था, इसलिए उन्हें पकड़े जाने की उम्मीद नहीं थी।

अवैध संबंध का शक था

अशफाक खिलौना फैक्ट्री में सुपरवाइजर था, जबकि मेराज उसके अधीन काम करता था। अशफाक को शक था कि राजकुमार के संबंध उसकी भाभी से हैं। इस बीच 27 जून को राजकुमार ने रील बनाकर फेसबुक पर डाल दी। यह वीडियो सराय रोहिल्ला से लेकर अशफाक के गांव तक पहुंच गया। अशफाक ने बताया कि उसे बेइज्जती महसूस हुई इसलिए उसने हत्या कर दी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।