बाइडेन के बाद UAE के राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी चूक! होटल की कार ले शेख मोहम्मद से मिलने पहुंच गया युवक

नई दिल्ली। अमित झा,
Follow us on Google News
share

सऊदी अरब का एक युवक यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए ताज मान सिंह होटल में घुस गया। काफी देर लॉबी में इंतजार के बाद जब राष्ट्रपति आए तो युवक उनसे मिलने चला गया।

uae s president sheikh mohamed bin zayed al nahyan

दिल्ली में हुए जी-20 समिट में हिस्सा लेने आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी चूक का मामला सामने आया है। सऊदी अरब का एक युवक यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए ताज मान सिंह होटल में घुस गया। काफी देर लॉबी में इंतजार के बाद जब राष्ट्रपति आए तो युवक उनसे मिलने चला गया। यह देख यूएई से आए सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में पता चला कि वह सऊदी अरब से आकर दिल्ली के एरोसिटी स्थित होटल में ठहरा हुआ है। राष्ट्रपति से मदद के लिए वह होटल की गाड़ी लेकर आ गया, जिस पर जी-20 सम्मेलन से संबंधित पास लगा हुआ था। तुगलक रोड पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक! ड्राइवर ने जो बाइडेन के काफिले की कार में बैठाई  सवारी

सूत्रों के अनुसार, वह शख्स सऊदी अरब से दिल्ली आकर एरोसिटी के होटल पुलमैन में ठहरा था। इसमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति भी ठहरे हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल की सभी गाड़ियों (निजी टैक्सी) पर विशेष पास लगाए गए हैं, ताकि अन्य गाड़ियां होटल के भीतर प्रवेश न कर सकें। इस शख्स ने होटल से सफर करने के लिए एक गाड़ी मांगी। उसे जो गाड़ी दी गई, उस पर होटल में प्रवेश से संबंधित पास लगा हुआ था। इसके बाद वह उसमें सवार होकर नई दिल्ली के होटल ताज मान सिंह में पहुंच गया। गाड़ी पर पास लगे होने के चलते उसे न तो रास्ते में रोका गया और ना ही होटल में प्रवेश करने पर कोई पूछताछ हुई।

कड़ी सुरक्षा के बीच वह बिना जांच और पूछताछ के होटल के भीतर प्रवेश कर गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी उससे कोई पूछताछ नहीं की। वह होटल की लॉबी में बैठकर राष्ट्रपति का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद राष्ट्रपति सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर निकलने लगे तो वह शख्स उनकी तरफ तेजी से बढ़ने लगा।

यह देख यूएई के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह सऊदी अरब का रहने वाला है। उसके भाई की तबीयत खराब है और वह इसलिए यूएई राष्ट्रपति से मदद मांगने आया था।

कई घंटे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ा

आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। इसके साथ ही तुगलक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि यूएई के राष्ट्रपति ने इस शख्स को छोड़ने की अपील की, लेकिन सुरक्षा में चूक का मामला होने के चलते दिल्ली पुलिस समेत कई एजेंसियों ने उससे घंटों पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

जांच में दो स्तर पर चूक की बात सामने आई

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में लापरवाही को लेकर छानबीन की जा रही है। प्राथमिक जांच में दो स्तर पर लापरवाही की बात सामने आई है। पहली लापरवाही उस शख्स को होटल की वह गाड़ी देना है जिस पर पास लगा हुआ था। दूसरी लापरवाही युवक का होटल के भीतर तक बिना जांच के प्रवेश कर जाना है। इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छानबीन करवाई जा रही है। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजो बाइडेन के बाद UAE के राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी दिखी भारी चूक!