Hindi Newsएनसीआर NewsSaurabh Bhardwaj raised questions on the judge who stayed Kejriwal bail said were prejudiced
पूर्वाग्रह से ग्रसित थे; केजरीवाल की जमानत रोकने वाले जज पर सौरभ भारद्वाज ने उठा दिए सवाल

पूर्वाग्रह से ग्रसित थे; केजरीवाल की जमानत रोकने वाले जज पर सौरभ भारद्वाज ने उठा दिए सवाल

संक्षेप:

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाले हाई कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे व्यक्तिगत तौर पर कोई उम्मीद नहीं थी।

Tue, 25 June 2024 04:49 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटे हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी। हाई कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने वाले ट्रायल कोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए इसमें कई खामियां बता दीं। अब हाई कोर्ट के खिलाफ इस फैसले पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जमानत पर रोक लगाने वाले हाई कोर्ट के जज पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जज पूर्वाग्रह से ग्रसित थे। उन्होंने निचली अदालत के आदेश को देखे बगैर ही जमानत पर रोक लगा दी थी। 

सौरभ भारद्वाज से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगाने वाले हाई कोर्ट के आदेश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हाई कोर्ट ने लोअर कोर्ट के आदेश को देखे बिना, उसे पढ़े बिना स्टे का ऑर्डर दे दिया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हाई कोर्ट गलती करे तो हम गलती नहीं करते। यानी सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि हाई कोर्ट ने गलती की। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, मेरा मानना है कि हाई कोर्ट की वो बेंच पूर्वाग्रह से ग्रसित थी जिन्होंने ट्रायल कोर्ट का ऑर्डर देखे बिना ही उसे स्टे कर दिया। ऐसे में मुझे व्यक्तिगत तौर पर कोई उम्मीद नहीं थी।

हाई कोर्ट ने फैसला दते हुए क्या कहा?

हाई कोर्ट ने कहा ट्रायल कोर्ट के आदेश को गलत बताते हुए कहा कि जमानत का आदेश देते समय निचली कोर्ट ने अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। जस्टिस सुधीर कुमार जैन की पीठ ने कहा कि निचली अदालत की जज ने ना तो ईडी को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका दिया और ना ही ईडी द्वारा पेश किए गए दस्तावेज  देखे। इसके विपरित उन्होंने उन दस्तावेजों को भारी भरकम बता दिया। 

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।