ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं सपना चौधरी, कांग्रेस ज्वॉइन करने की अटकलें, लोकसभा चुनाव में करेंगी प्रचार!

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं सपना चौधरी, कांग्रेस ज्वॉइन करने की अटकलें, लोकसभा चुनाव में करेंगी प्रचार!

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है या नहीं अभी यह साफ नहीं है, लेकिन इतना...

Sapna Choudhary
1/ 3Sapna Choudhary
Sapna Choudhary
2/ 3Sapna Choudhary
Sapna Choudhary
3/ 3Sapna Choudhary
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Jun 2018 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है या नहीं अभी यह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि वह जल्द ही राजनीति के मंच पर नजर आ सकती हैं।  

जानकारी के अनुसार, सपना दिल्ली के पूर्व एमएलए जयकिशन के साथ वह एआईसीसी मुख्यालय आई थीं। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ थीं। इससे पहले उन्होंने दस जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगा। लेकिन सोनिया गांधी से सपना की मुलाकात आज नहीं हो सकी है। सपना चौधरी को कांग्रेस ऑफिस में देख वहां मौजूद कार्यकर्ता और पार्टी के नेता इकट्ठे हो गए। उन्होंने सपना के साथ सेल्फी लीं और सपना चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 

सपना और कांग्रेस की बढ़ती नजदीकी को देखकर यह माना जा रहा है कि वह हरियाणा में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं।

हालांकि, सपना चौधरी ने यह साफ कर दिया कि सोनिया गांधी से मेरे मिलने का कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए। यह एक शिष्टाचार भेंट थी इसका राजनीति के कुछ लेना-देना नहीं है। सोनिया गांधी उन्हें अच्छी लगती हैं, इसलिए वह उनसे मिलने आई हैं। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी भी उन्हें काफी पसंद हैं। 

कौन हैं सपना चौधरी?

बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हरियाणा के लोगों में काफी पॉपुलर हैं। रागिनी गाने और डांस से करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज प्रदेश की शान बन चुकी हैं। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनके हर वीडियो को लाखों-करोड़ों हिट्स मिलते हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटे अमित शाह, हरियाणा के नेताओं संग 7 दिन में दूसरी बैठक 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें