ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Saket Court Firing : साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर; वकील की ड्रेस में आया था हमलावर

Delhi Saket Court Firing : साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर; वकील की ड्रेस में आया था हमलावर

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में चार से पांच राउंड फायरिंग की खबर है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

Delhi Saket Court Firing : साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर; वकील की ड्रेस में आया था हमलावर
Praveen Sharmaनई दिल्ली। राजन शर्माFri, 21 Apr 2023 12:23 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में चार से पांच राउंड फायरिंग की खबर है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। महिला को गंभीर  हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:30 बजे साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। गोलीबारी में घायल महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। महिला की उम्र 40 साल से अधिक है। पीड़ित महिला को तीन गोलियां मारी गई हैं, जिनमें से दो गोली पेट में और 1 गोली उसके साथ में लगी है। उसे मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती करया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी की पहचान बार काउंसिल द्वारा निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में की गई है। हमले की वजह पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

'...और अगर नहीं संभल रहा तो इस्तीफा दे दो'; केजरीवाल का LG पर निशाना

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर हमलावर ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। वारदात के बाद आरोपी कैंटीन के पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था का कोई मामला नहीं है। कोर्ट में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर तलाश में लगाई गई हैं। 

पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

बता दें कि, कोर्ट परिसर में फायरिंग की यह कोई पहली घटना है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल 24 सितंबर 2021 को वकीलों के वेश में आए दो हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली के रोहिणी रूम के अंदर गोलीबारी कर गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बंदूकधारी हमलावर राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा भी मौके पर ही मारे गए थे। कथित तौर पर दोनों हमलावर वकीलों की ड्रेस में कोर्ट रूम के अंदर दाखिल हुए थे। 

पिछले साल अप्रैल महीने में ही रोहिणी कोर्ट में दो वकीलों और उनके एक मुवक्किल के बीच हाथापाई के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अदालत में तैनात नगालैंड सशस्त्र पुलिस (एनएपी) के एक सिपाही ने जमीन पर गोली चला दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें